रवायती जुलूस निकला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_52.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 18 सफर का रवायती जुलूस 18 कमरे बनी हाशिम के नाम से शबीहे कर्बला जैदपुर से बरामद किया गया। जिसके अव्वलन मजलिस को मौलाना सैयद किरतास कर्बलाई ने खिताब फरमाया उसके बाद तमाम शबीहो की जियारत कराई गयी। जिसकी तफसीलात मौलाना मौसूफ ने की। इसी दौरान बयान किया इस गिरिया के मंजर को देखकर मोमिन या हुसैन या अब्बास की सदाओ को बुलन्द करने लगे कस्बे के तमाम लागो ने सीनाजनी व नौहाख्वानी की। इस अवसर पर मौलाना आलिम मेंहदी, गुलाब टेलर, सरताज हुसैन, सलमान, दिलकश, इरशाद, चेयरमैन रियाज अहमद, रियासत हुसैन, इफ्तिखार सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

