aajtaktimes

गरीबों व मरीजों को सपा सरकार दे रही बेहतर सुविधाएं: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आस्था हास्पिटल की नये भवन आनन्द भवन स्कूल के सामने देवा रोड पर आस्टियो आर्थराइटिस ओस्टियोपोरोसिस की निःशुल्क जांच उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक सुरेश यादव ने किया और कहा कि इस प्रकार के शिविरों से गरीब मरीजों का इलाज आसानी हो जाता है। गरीबों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सरकार देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। डा. वीरेन्द्र पटेल बधाई के पात्र हैं जो मरीजों को अच्छी चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं। शिविर में हड्डी रोगों ओस्टियोपोरोसिस के 105 मरीजों की जांच और आवश्यक इलाज किया गया। जिले में पहली बार इस हड्डी रोग के जांच का शिविर लगाया गया जिसमें लूपिन कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीन से जांच हुई। शिविर में मरीजों को सम्बोधित करते हुए हड्डी रोग के सर्जन डा. दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि यदि आपके जोड़ों में दर्द है, आपकी उम्र 50 साल से ऊपर है या आप रजोनिवृत्त महिला हैं, मांसपेशियों में दर्द होता है घुटनों में सूजन, कमजोरी, थकान शरीर के अंगों में बार-बार नस चढ़ती है, हड्डी हल्की सी चोट लगने पर फ्रेक्चर हो जाती है तो आस्टियो आर्थराइटिस ओस्टियोपोरोसिस की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। यह जांच इस शिविर में निःशुल्क की जाती है। जो बाजार में दो हजार रूपये खर्च करने पर यह सुविधा मिलेगी। आस्था हास्पिटल सोसाइटी के डायरेक्टर डा वीरेन्द्र पटेल ने कहा कि जानकारी के अभाव में मर्ज गम्भीर हो जाती है। यदि तकलीफ शुरूआत में ही जांच करा लें तो उचित इलाज सम्भव होता है। डा पटेल ने आगे कहा कि हमें इलाज से बेहतर बचाव और इसकी जानकारी को स्वस्थ रहने का फार्मूला याद रखना चाहिए। शिविर में मरीजों की जांच टेक्नालाजिस्ट डा वैभव शुक्ला बीएमडी मशीन से किया इस अवसर पर सेवा निवृत्त न्यायाधीश आरसी निगम सहित 105 मरीजों की जांच की गई। और तमाम हड्डी रोग से पीड़ित मरीज स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6066104994318424884

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item