aajtaktimes

पसमांदा समाज के विरोध में कार्य कर रही सरकार - हाजी निहाल अंसारी

जौनपुर | आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज की एक आवश्यक बैठक हाजी मोहम्मद निहाल अंसारी के आवास पर संपन्न हुयी | बैठक की अध्यक्षता पसमांदा समाज के तेज़ तरार नेता अध्यक्ष आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज हाजी मोहम्मद निहाल अंसारी एवं संचालन जिला महासचिव यासीन सलमानी ने किया | बैठक में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 6 दिसम्बर की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा की आज के दिन की घटना सेकुलर राष्ट्र के लिए एक धब्बा है | क्योकि आज के दिन ही कानून की धज्जिया उड़ाते हुए बाबरी मस्जिद को शहीद कर दिया गया था |
पसमांदा समाज के तेज़ तरार नेता अध्यक्ष आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज हाजी मोहम्मद निहाल अंसारी ने कहा की संगठन के गठन का कार्य तेज़ी से चल रहा है और जल्द ही जिले में मुस्लिम पसमांदा महाज़ , पसमांदा समाज के लिए हर क्षेत्र में हो रही न इंसाफी के खिलाफ लडाई लड़ेगी | वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए श्री अंसारी ने कहा की सरकार बड़े तबके को तरजीह दे रही है | जिसकी संख्या मात्र 10 प्रतिशत है और पसमांदा समाज की अनदेखी कर रही है , जिसकी संख्या 90 प्रतिशत है ये निति सरकार के लिए भविष्य में घटक साबित होगी |


जिला उपाध्यक्ष इदरीसी ने संगठन के उद्देश्यों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया और कहा की संगठन के उद्देश्यों को पसमांदा तबको तक पहुचाने के लिए अपने विचार रखे | जिला सचिव अल्तमश राईन ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा की सदस्यता अभियान को जल्द से जल्द शुरू किया जाये ताकि पसमांदा महाज़ से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा सके |

हाजी मुहर्रम अली ने अपने संबोधन में कहा की पसमांदा समाज को शासन प्रशासन में भागीदारी अगर बढ़ाना है तो मजबूती के साथ इस संगठन को मजबूत बनाये ,ताकि संगठन उनके साथ हो रही न इंसाफी के खिलाफ खुलकर लड़ सके |
बैठक में मोहम्मद आरिफ अंसारी , फैय्याज हाश्मी , आसिफ इसहाक अंसारी , फरीद कुरैशी , शीश अंसारी , शाह आलम अंसारी , मोईन घोसी ,शहजादे शाह , इकबाल अंसारी , जमाल अहमद , जल्लुद्दीन अंसारी ,उस्मान राईनी , ज़ाहिद अख्तर हाश्मी , तारिक अंसारी , अंसार इदरीसी , रियाज़ अंसारी , तालिब अंसारी , डॉ फ़िरोज़ , मोहम्मद इज़हार अंसारी , अमीन मंसूरी , इरशाद अहमद , मोहम्मद शाद , सलीम मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे |

Related

UP 5144589176700953908

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item