aajtaktimes

होमगार्ड कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। जनपद के होमगार्ड कार्यालय पर होमगार्ड स्थापना दिवस विभागीय ध्वज फहराकर मनाया गया। जिला कामण्डेंट अजय प्रताप सिंह ने ध्वजा रोहण किया। उपस्थित होमगार्ड जवानों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद उत्तर प्रदेश होमगार्डस का गठन किया गया था। 1963 में कुल 200 होमगार्ड भर्ती किये गये थे। 60 हजार होमगार्ड प्रतिदिन पुलिस के साथ मिलकर आन्तरिक सुरक्षा को मजबूत एवं सुदृण बनाने में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होने बताया कि आपदा राहत हेतु 20 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित कर होमगार्डस आपदा मोचक बल का गठन किया गया है। दोपहर में लगभग 250 जवानों ने पुलिस लाइन से रुट मार्च निकाला। रुट मार्च के समय स्लोगन लिखे प्ले कार्ड जवानो ने हाथ में ले रखे थे। रोडवेज कलेक्ट्रेट होते हुये पुलिस लाइन में मार्च समाप्त हुआ जिसमें महिला होमगार्डस ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सहायक जिला कमाण्डेंट अवधेश नारायन मिश्र, राजेश कुमार शुक्ल, रामप्रकाश दीक्षित सहित भारी संख्या में होमगार्डस मौजूद रहे।  

Related

UP 9010114579218092367

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item