आखिरी चरण के प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_18.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी जैदपुर चौथे चरण के प्रधान पद के उम्मीदवारो द्वारा हरख विकास खण्ड के वोटरो के घर घर जाकर वोट मॉगने का सिलसिला पूरी तरह जारी है। कोई ईमानदारी की दुहाई दे रहा है तो कोई विकास कराने के नाम पर विकास कराने की गुहार लगा कर अपनी ओर लोगो को आकर्षित करता नजर आ रहा यही नही ग्राम पंचायतो में वोट के लिए वोटरो की पूरी तरह सेवा सत्कार की जा रही हैं शाम होते ही पंचायत में शराब का दौर शुरू होना कोई नई बात नही हैं प्रसासन की कोशिशों के बाद भी आचार सहिता उल्लंघन किये जाने से लोग बाज नही आते है जबकि थाना जैदपुर में प्रधानो की बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोगो को अवगत कराया था कि वोट मॉगने के दौरान चार लोगो से अधिक नही होने चाहिए परन्तु यहॉ तो एक साथ दर्जनो की संख्या में लोग अपने समर्थको के साथ जाकर वोट देने की गुहार लगाकर तरह तरह के लालच देकर वोटरो को नया नया सपना दिखा रहे है परन्तु जनता भी अब समझदार हो चुकी हैं जुझारू व ईमानदार प्रत्याशियो की तरफ रूझान कर अपने व गॉव के विकास तथा तरक्की के लिए बेहतर उम्मीद पसन्द कर रही है।

