aajtaktimes

खेल से मिलता भाईचारें को बढ़ावा: गोपाल

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी।  खेलो से जहां शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है वहीं लोगो में आपसी भाई चारे को भी बढ़ावा मिलता है। यह बात रविवार को कन्हवापुर गांव में साई क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सपा विधायक रामगोपाल रावत ने कही। उन्होने कहा कि खेल कूद से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। लोगो को टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनो को बढ़ावा देने की बात कहते हुए उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनो से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और बाद में यही लोग अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करते है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है। राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सरकार ने खिलाड़ियों की हौंसला आफजाई करने का काम किया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विशेष कदम उठाएं है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सनौली बाराबंकी की टीमो के बीच खेला गया। सनौली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इससे पूर्व सपा विधायक ने दोनो टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अजय वर्मा बृजेन्द्र सिंह हाफिज जुबेर अतिब बाबा सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6591286763619666215

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item