बाबा साहब के नाम पर मायावती ने किया दलितों को गुमराह: रामशंकर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_238.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बुद्ध बिहार कालोनी, केशव नगर में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भगवान बुद्ध सेवा महासंघ के अध्यक्ष राम शंकर ने उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि भगवान बुद्ध के दर्शन से डा. अम्बेडकर ने मानव-मानव एक समान हेतु संविधान में प्राविधान निहित कर दिया। जिसको दमितो ने ही बाबू जगजीवन राम से लेकर आज की दलि राजनीति कर रही। मायावती तक सभी ने अपने स्वार्थ में डा. अम्बेडकर की मंशा के विपरीत जाति-पॉति व मनुवाद को बढावा देकर डा0 अम्बेडकर की आत्मा को ठेस पहुँचाया है। और वास्तविक भगवान बुद्ध और डा0 अम्बेडकर की राहों पर चलने वालों को पीछे ढकेल कर भारत के असली मालिकों का भविष्य खतरे में डाल दिया है, जिसको डा. अम्बेडकर की आत्मा कभी माफ नही करेगी। इसलिए डा. अम्बेडकर की मूर्ति व उनका नाम बदनाम करने की बजाय उनकी मंशा जन-जन तक पहुंचाकर पूना पैक्ट लागू करवाने हेतु संघर्ष करना पड़ेगा तभी भारत के लोगों को वास्तविक आजादी मिल पाएगी। इस अवसर पर सुश्री अनुपमा रावत, प्रियंका रावत, अनीता रावत, नीलम रावत, राजकुमारी रावत, मीरादेवी रावत, अशोक कुमार, रामप्रकाश, राजेन्द्र कुमार, भगवानदीन,
चन्द्रेश कुमार, अवधराम, अयोध्या प्रसाद, बाबू राम दयाल, लवकुश, राजेश कुमार ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

