गोबिन्द इण्डस्ट्रीज में मारपीट के दौरान घायल की पाचवें दिन मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_79.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अधिक मजदूरी न करने पर फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में सिर की चोट इतनी गम्भीर थी कि घायल मजदूर ने पांचवे दिन लखनऊ के बलमरापुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। फैक्ट्री के मालिक मामले को रफा दफा करने में लगे हैं। तो वही पुलिस मामले की जांच में लग गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना फतेहपुर के ग्राम मुरेरी निवासी तेज नारायन विश्वकर्मा (45) पुत्र शीतला प्रसाद बाराबंकी के दशहराबाग स्थित गोबिन्द इण्डस्ट्रीज में मजदूर के तौर पर नौकरी करता था। बीते दो दिसम्बर को सुपरवाइजर द्वारा तेज नारायन से अधिक मजदूरी करने का जोर डाला जब तेज नारायन ने मजदूरी करने से मना कर दिया तो सुपरवाइजर सुखदीप सिंह ने तेज नारायन की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी जिससे वह बेहोश हो गया। खुद को फसता देख सुपरवाइजर सुखदीप सिंह ने आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले गया था। जहां चिकित्सकों ने घायल तेज नारायन की हालत को गम्भीर देखते हुये उसे लखनऊ के लिये रिफर कर दिया। लेकिन लखनऊ ले जाना तो दूर उसे पहले राजकमल रोड स्थित निजी नर्सिग होम में ले गये। जहां के डाक्टरों ने एक बार फिर लखनऊ ले जाने को कहा। इसके बाद भी जब घायल तेज नारायन को लखनऊ नही ले गये तब फैक्ट्री कर्मियों ने उसी अवस्था में तेज नारायन को उसके घर पर छोड़ दिया। जिसके बाद तेज नारायन की पत्नी राजरानी एवं अन्य परिजनो ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भी डाक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद बलरामपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
