aajtaktimes

प्रधान प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत सम्पन्न होने के पश्चात् प्रधान प्रत्याशी के पति को मोबाईल फोन पर किसी अज्ञात नम्बर से जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को शिकायती पत्र देकर किया है। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरदरी निवासी रामलखन यादव प्रधान प्रतिनिधि के रूप में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के सम्पन्न हुए चुनाव में वे चुनाव लड़ चुके हैं। द्वितीय चरण के सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात् 3 दिसम्बर को किसी अज्ञात नम्बर से उन्हे जाने से मारने की धमकी दी गयी जिसकी सर्वप्रथम रामलखन यादव ने कोतवाली बदोसरायं में तहरीर दिया परन्तु वहां से कोई कार्यवाही होने पर उन्होने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को शिकायती तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करके कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 8241071656231401747

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item