ट्रांसफार्मर खराब, अंधकार में डूबे गांव
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_36.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्राम टिकुरी में ट्रान्सफार्मर जल जाने के चलते ध्वस्त हो चुकी है गांव पूरी तरह से अंधकार में डूबा है। ग्राम टिकुरी के सियाराम मौर्य के दरवाजे लगे विद्युत पोल से हरिश्चन्द्र यादव के दरवाजे लगे विद्युत पोल तक विद्युत विभाग द्वारा पुराने केबिल बांधे जाने के चलते आये दिन स्पार्किंग के चलते ट्रान्सफार्मर से फेस उड़ जाता है। और ट्रान्सफार्मर फुंक जाता है। जिसका आलम यह है कि पूरा गांव गहन अंधकार में डूबा हुआ है। ग्राम टिकुरी निवासी सियाराम मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार यादव, राम प्रसाद, राम मनोहर, आदि लोगों ने ट्रान्सफार्मर बदलवाये जाने की मांग शासन से किया है।

