aajtaktimes

तुम्हारा खून हुसैनी है तो हुसैनी सोच पैदा करेगा: मौलाना सईदुल


अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। कर्बला सिविल लाइन्स में मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सईदुल हसन ने कहा कि मजलूम के साथी बनों जालिम के नही। अपना खून दूसरों की जिन्दगी बचाने के लिए डोनेशन करो। तुम्हारा खूंन हुसैनी है तो हुसैनी सोच पैदा करेगा। मौलाना ने कहा- नसरूल्ला की फौज ने इतना खून दिया कि एक मुल्क को पूरे साल खून लेने की जरूरत नही पड़ेगी। नसरूल्ला की पैनी नजर हमेशा दुश्मनों पर रहती है। शियाने अली गफ़लत में नही रहते; वह कभी हक़ से नही हटते। यहूदियत को कभी हक़ बर्दाश्त नही हुआ। एक नासिरे हुसैन ने नाइजीरियां में दो करोड़ इंसानों को हक़ के रास्ते पर लाकर खड़ा किया जमाने से हक़ के दुश्मनों ने उनके बेटो व बीबी को मार दिया ताकि वह घबराकर हक़ का रास्ता छोड़ दे; सायद उसे मालुम नही। हुसैनी नुमाइंदे जानों को अजीज नही रखते वह मक्सदे हुसैन को अजीज रखते है। अन्त में कर्बला वालों के मशायब पेश किये जनाबे अली अकबर के दर्दनाक मसायब सुनकर अजादार रोने लगे मजलिस से पूर्व अली जाफर ने नजरानये अकीदत पेश किया। अन्जुमन जीनतुल ईमान कसेरूवा ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। बानिये मजलिस फाजिल; तालिब ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Related

UP 3551574490121336631

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item