aajtaktimes

पुलिस व राजस्वकर्मियों की मिली भगत से अवैध खनन जोरों पर

DEMO PIC
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना क्षेत्र में मिटटी खनन मफिया पूरी तरह से सक्रिय है। अवैध मिटटी खनन पर डीएम के गम्भीर होने के बावजूद भी पुलिस व राजस्वकर्मी निरंकुश खनन माफियाओं पर नकेल नहीं लगा पा रहे है। थाना क्षेत्र में अवैध मिटटी खनन का कारोबार चरम पर है। रात के ग्यारह बजते ही मिटटी खनन के कारोबारी अपनी-अपनी साइटो पर जेसीबी व डम्फर लेकर पहुंच जाते है। फिर क्या रात से लेकर सुबह अवैध मिटटी से भरे डम्फर हाइवे से गुजरते रहते है। यही नहीं बल्कि हाइवे पर मौजूद पुलिस पीकेट के पुलिसकर्मी खुद उन डम्फरो को रोड पार कराने में सहायता भी करते है। ग्रामीण बताते है कि क्षेत्र में हाइवे से सटे हुए प्यारेपुर सरैंया , सैदनपुर के कीडी का पुरवा, बासा रोड के समीप, रात होते ही जैदपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजीपुर निवासी नरेन्द्र उर्फ नन्दू खनन माफिया रात भर सैकडो डम्फर मिटटी जेसीबी से खोद कर मनमाने दामो पर बेचते रहते है। यही नही इस खेल में पुलिस का एहम रोल है। थाने के ही एक सिपाही से सारी सेटिंग की जाती है। करीब एक हफ्ते से थाना क्षेत्र के दर्जनो उपजाऊ खेतो को तालाब बनाया जा चुका है। शनिवार की रात भर सैदनपुर परसा में निरंकुश होकर खनन माफिया खनन करते रहे। ग्रामीणो के शिकायत का भी असर नहीं पड़ा प्रशासन जानते हुए भी मौन है। इस सम्बन्ध में एसडीएम सदर नीलम यादव ने बताया कि मिटटी खनन अवैध हैं। कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 4295282666021463904

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item