aajtaktimes

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को पहनाई चप्पलें, मचा बवाल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुडुचेरी दौरे पर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री चप्पल उठाकर राहुल को देते हुए नजर आए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने राहुल गांधी को अपने हाथ से चप्पल उठाकर राहुल गांधी को दी। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पुडुचेरी की यात्रा पर गए राहुल ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की।
राहुल गांधी और पूर्व मंत्री की ये तस्वीरें सामने आने के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस विरोधी दल राहुल गांधी को आड़े हाथों ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी तमिलनाडु में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। राहुल जिस बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचे थे, वहां पानी भरा था। उसमें चलने के लिए जब राहुल ने अपने जूते उतारे तो पूर्व राज्यमंत्री नारायणसामी ने चप्पल अपने हाथ में उठाकर उनके सामने रख दिया। राहुल ने बिना किसी झिझक के उन चप्पलों को पहन लिया।
हालांकि पूरे समय राहुल खुद ही अपने जूते हाथ में लेकर चलते रहे। इस पर विवाद होने के बाद पूर्व मंत्री ने सफाई दी। नारायणसामी ने कहा कि इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने शिष्टाचार के नाते राहुल को अपनी चप्पल दी क्योंकि उन्होंने पानी में नंगे पांव चलने के लिए जूते उतार दिए थे। मुझे ऐसा करने पर गर्व है।

Related

POLITICS 6908060477179077572

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item