भारत और पाकिस्तान में बातचीत जारी रखने पर सहमतिः सुषमा स्वराज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_675.html
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता की प्रक्रिया जारी रखने पर सहमत हो गए हैं। खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाक विदेशमंत्री सरताज अजीज के साथ मीडिया के सामने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिव वार्ता की रूपरेखा और समय तय करेंगे।
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज इस्लामाबाद में पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात तकरीबन एक घंटा तक चली। इस मुलाकात के बाद अब सुषमा स्वराज पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज से मिलीं।
इससे पहले हार्ट ऑफ एशिया कांन्फ्रेंस में सुषमा स्वराज ने कहा कि अफगानिस्तान का विकास जरूरी है, भारत-अफगानिस्तान से अपने रिश्ते सुधारने के लिए तैयार है। भारत अफगानिस्तान की हर तरीके की मदद भी करेगा। भारत अपनी सुरक्षा में सुधार करने के लिए अफगानिस्तान के साथ काम करने लिए भी तैयार है