aajtaktimes

DM व SP दिनभर सभी मतदान केन्द्रों का करते रहे निरीक्षण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिला प्रशासन की सख्ती का असर अन्तिम चरण में स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा। चौथे और अन्तिम चरण में चारों विकास खण्डों के सभी मतदान केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण और सकुशल मतदान सम्पन्न हो गया। प्रातः मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने तक डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसपी अब्दुल हमीद लगातार मतदान केन्द्रो का भ्रमण करते रहे। चौथे चरण में मतदान करने वालों की भागीदारी काफी तादात में रही। कुल 80.47 प्रतिशत मतदान हुआ। आज अन्तिम चरण विकास खण्ड बंकी, देवा, हरख और मसौली का मतदान सम्पन्न हुआ। पंचायत चुनाव का अन्तिम चरण अपेक्षाकृत ज्यादा संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण समझा जा रहा था, इसलिए जिला मजिस्ट्रेट ने इस चरण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी थी। इस चरण में दो के बजाय 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों की संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गयी थी। इसी तरह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या 43 से बढ़ाकर 48 कर दी गयी थी। प्रशासन की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था और कुशल प्रबन्धन से इस चरण में मतदान सुचारू रूप से  निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। डीएम और एसपी सभी विकास खण्डों के मतदान केन्द्रों का दिनभर निरीक्षण करते रहे। वे लगातार क्षेत्र में मोबाइल रहते हुए लगातार वायरलेस से और दूरभाष से अधिकारियों से फीडबैक लेते रहे और व्यवस्थित ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराने के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों, मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रसौली, उधौली, मसौली, सहावपुर, सफदरगंज, दादरा, जहांगीराबाद, अकबराबाद, सद्दीपुर, सुल्तानपुर, ग्वारी, बलछट, देवा, बरेठी, सतरिख, टिकरा, छेदापुर, सहित अन्य कई मतदान केन्द्रो का दौरा किया। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना को पूरी तरह शान्तिपूर्ण, व्यवस्थित और निष्पक्ष ढ़ग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर कहा कि मतगणना में इससे भी ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रबन्ध किये जायेंगे। मतगणना के बाद विजयी जुलूस निकालने पर पूरा प्रतिबन्ध रहेगा।

आखिरी चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व आखिरी चरण में जमकर मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केन्द्रो पर लम्बी-लम्बी कतारे लग गयी। दोपहर 12 बजे तक 60 प्रतिशत व तीन बजे तक 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम को अधिकतर बूथों पर सन्नाटा छा गया। जिला प्रशासन ने 80.47 प्रतिशत  मतदान की पुष्टि की। आखिरी चरण में बंकी, देवा, मसौली व हरख विकास खण्ड में बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मतदान केन्द्रों का जाजया लेते रहे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी कर रखी थी। सुबह-सबेरे से ही मतदान पर युवाओं, महिलाओं का जमावड़ा मतदान केन्द्रों पर लग गया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बंकी विकास खण्ड के पाराखदौली मतदान केन्द्र पर दोपहर 12 बजे तक 747 मतों में से 447 मत पड़े थे। मोहरामऊ में सवा बारह बजे तक 687 में 425 मत डाले गये थे। देवां विकास खण्ड के रसूलपुर किदवाई गांव 652 मत में से 1 बजे तक 438 मत डाले गये थे। उतियामऊ में 620 में से 428 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। टिकरा पट्टी गांव के 784 मतदाताओं में से तीन बजे तक 556 मतदाताओं ने मतदान किया।

नाबालिकों से डलवाया वोंट

जैदपुर बाराबंकी। प्रधान पद का चुनाव छुटपुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। कई जगह लोगों द्वारा नाबालिकों के दबंगई करके डलवाये तो कई जगह रात भर लोगों जागकर वोटरों की रखवाली की। हरख विकास खण्ड क्षेत्र में लगभ सभी बूथों पर छुटफुट घटनाओं के साथ चुनाव सम्पन्न हुआ जबकि ग्राम बस बरौली दौलतपुर में वोट डालने को लेकर आपसी विवाद जमकर होने की सुचना पर पुलिस गॉव के लोगों थाने लायी ग्राम बलछत में बहुत शन्ति पूर्वक मतदान होने के साथ गोठिया मौथरी टेरा टिकरा गुलहरिया टिकरा उसमा वजीउददीनपुर में भी मतदान हेतु सुबह 6 बजे से लोगों की लम्बी लाईन लगनी शुरू हो गयी और लोगों जमकर वोट डाले। जबकि बबुरा में बिती रात कई अफवाओं का सामना हुआ कही पर रूपये चला तो कही साडी व अन्य सामान बॉटने की अफवायें उड़ती रही। पुलिस प्रशासन की देख रेख में वोटरों का हुजूम अपने मत का प्रयोग कर अपने ग्राम प्रधान को चुनने हेतु बूढ़े नौजवान व महिलाओं ने भी जमकर मतदान किया।

Related

UP 6750742318858221872

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item