aajtaktimes

इस्लाम धर्म में आतंकवाद की कोई जगह नहीं : मौलाना सदफ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देवा रोड स्थित गुलाम अस्करी हाल में मोहम्मद मेंहदी हसन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मजलिस के आखिरी दिन सम्बोधित करते हुये मौलाना सदफ जौनपुरी ने कहा कि इस्लाम धर्म में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है । मौलाना सदफ ने आगे कहा कि जिस खानदान ने पूरी उम्मत पर एहसान किया। जालिमों ने उसे कर्बला में शहीद किया। मौलाना ने यह कहा कि सिस्टम को सही ढंग से चलाने को सियासत कहते हैं। आज मक्कारी, फरेब, झूठ जो यजीद ने की उसको सियासत कहते है। अन्त में शहीदाने कर्बला के दर्दनाक मसायब पेश किये। इससे पूर्व मौलाना अस्करी खान और मौलाना बाकिर जैदी ने मजलिसों को खिताब किया। मजलिसों की समाप्ति पर मोहम्मद मेंहदी हसन ने सभी का शुक्रिया अदा किया। कर्बला सिविल लाइन्स में भी पांच दिवसीय मजलिसों का सिलसिला जारी है। खतीबे अहलेबैत हैदर, सैफ मेंहदी, अली अब्बास खिताब कर चुके है। वही आले अहमद आब्दी साहब के अजाखाने में मौलाना मोहम्मद रजा जैदपुरी, मौलाना हबीब हैदर, मौलाना इब्ने अब्बास ने खिताब किया।

Related

UP 533570002441515338

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item