aajtaktimes

नाना नवासे का मातम आज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पैगम्बरे इस्लाम (स.अ.) और इमामे हसन (अ.) के शहादत की पूर्व संध्या पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वृहस्पतिवार को होने वाले इन कार्यक्रमों में कई अन्जुमने नोहा मातम करेगी व ताबूत का जुलूस निकलेगा। अन्जुमन पैगामे कर्बला के तत्वाधान में कर्बला सिविल लाइन्स में रात 9 बजे मजलिस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फैजाबाद से आये मौलाना वसी हसन खान खिताब करेंगे। इसके बाद जुलूस मुबारक निकलेगा। जिसमें अन्जुमन फरोगे अजा देवरा, अन्जुमन जीनतुल इमाम केसरवा, अन्जुम जीनतुल देवरा सादात, अन्जुमन गुलामे अस्करी, अन्जुमन गुन्चये अब्बासिया, अन्जुमन इमामियां, अन्जुमन सदाये हुसैन नोहाख्वानी करेगी। कर्बला के खादिम रिजवान मुस्तफा ने हर धर्म के लोगों से शिरकत की अपील की है। वहीं मुंशीगंज में आयाज हैदर जैदी के अजाखाने में 7ः30 बजे मजलिस होगी जिसमें पेशख्वानी मुशब्बिर जैदपुरी करेंगी। उसके बाद मौलाना वसी हसन खां साहब मजलिस को खिताब करेंगे और अन्जुम गुलामे अस्करी नोहाख्वानी करेगी। 

Related

UP 788729706404227014

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item