aajtaktimes

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सोनिया गांधी भारत की लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की बहू के साथ त्याग, तपस्या, और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। आपकी अगुवाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कई नये आयाम को प्राप्त किया हैं। देश का प्रधानमंत्री बनना उनका लक्ष्य कभी नही रहा, इसी के चलते सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी के सांसदो ने संसद में सोनिया गांधी को जब अपना नेता चुन लिया तो भारतीय जनमानस को अपेक्षा थी कि वो प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी लेकिन त्याग, बलिदान की नयी परम्परा को कायम करते हुए उन्होने प्रधानमंत्री बनना अस्वीकार करके प्रमुख अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का नाम प्रधानमंत्री पद के लिये चलाकर और प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवा दी। आज भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में नही हैं लेकिन सोनिया गांधी के करिश्माई अगुवाई में कांग्रेस पार्टी देश भावना से ओत प्रोत होकर दिन प्रतिदिन मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी छोटेलाल चौरसिया ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया के आवास पर केक काटने के बाद कांग्रेसजनो के साथ मुंह मीठा करके कांग्रेस पार्टी की सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जो प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया सोनिया गांधी की दीर्घायु आयु की कामना करते हुए आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव दीपक सिंह मौजूद थें। दीपक सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज हमारी कांग्रेस अध्यक्षा का राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय, राजनैतिक क्षितिज में अपना एक अलग स्थान हैं और उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली राजनैतिक घराने की बहू होने का सौभाग्य प्राप्त हैं। आपने कभी पद और कुर्सी का लालच नही किया इसी के चलते 23 मार्च 2006 को जब गांधी राष्ट्रीय सलाहकार समिति की अध्यक्ष थी और यह पद जब लाभ का पद साबित हुआ तो श्रीमती गांधी ने राष्ट्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष के पद व लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर रायबरेली से पुनः चुनाव लड़ा और मई 2006 में अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को 4 लाख से अधिक वोटों से हराकर कीर्तिमान स्थापित किया। आज हम उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मंजू दीक्षित ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस परिवार के साथ केक काटकर लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी आज दुनिया की तीन सबसे शक्तिशाली महिलाओं में एक हैं और आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी जो देश का सबसे पुराना राजनैतिक दल हैं उसकी सबसे लम्बे समय तक अध्यक्ष बने रहने वाली बन गयी हैं। आज हम उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनसे प्रेरणा लेकर उनकी लम्बे उम्र की कामना करते हैं। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सोनिया गांधी ने अपने सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन में त्याग, तपस्या और सेवा की मिशाल पेश की हैं। आपने सत्ता के लिये प्रधानमंत्री पद का त्याग करके एक नयी मिशाल कायम की हैं और आज भी सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और अपने स्व. पति राजीव गांधी के अधूरे कामों को पूरा करने में लगी हैं जिससे हमारा देश आधुनिक, ताकतवर और गतिशील भारत बन सके। आज हम उनके जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस परिवार के साथ लंबी उम्र की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के अवसर पर इनके दीर्घायु की कामना करने वालों में पार्टी प्रवक्ता उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, सै. सुहेल अहमद, जयंत गौतम, गुलफाम कुरैशी, प्रदीप मौर्या, अकील अंसारी, अनुराग सिंह अन्ना, राजेन्द्र सोनी, हरिशंकर सोनी, अनिल रस्तोगी, सिकंदर अब्बास रिजवी आदि कांग्रेसजन मौजूद थें।

Related

UP 5286439036894248706

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item