aajtaktimes

गोप ने बैंक का किया उद्घाटन

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव  अरविन्द कुमार सिंह "गोप" जी ने अपनी विधानसभा रामनगर जनपद बाराबंकी के रामपुर भवानीपुर में बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा का उद्घाटन किया ,
मंत्री गोप ने इस अवसर पर बैंक प्रबंधन से अपेक्षा की कि प्रबंधन खाता धारकों को अच्छी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करायेगा , इसी मौके पर तत्काल 150 बैंक अकाउंट ग्रामीणों द्वारा खुलवाये गए , ज्ञातव्य हो कि इस क्षेत्र के आस पास बहुत दूर तक कोई बैंक नहीं है और नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था ,
मंत्री गोप लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं और तरक्की के बढ़ते क़दमों तथा दूरदृष्टि और विकास का पक्का इरादा लेकर मा. मंत्री जी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास के लिए उच्च सुविधा और सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं ,
इस अवसर पर मंत्री गोप ने रामपुर भवानीपुर गाँव को जनेश्वर मिश्र ग्राम बनवाने की घोषणा की और एक कन्या विद्यालय खुलवाने की घोषणा की ,
इस अवसर पर बैंक प्रबंधन तथा जीएम के.एन. शर्मा तथा बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे ।

Related

UP 3871874299255405456

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item