प्यारेपुर में निकला चेहलुम का जुलुस,ताज़िया सुपुर्दे ख़ाक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_72.html
जौनपुर । कर्बला के प्यासे शहीदों की याद में आज 20 सफर को चेहलुम के मौके पर जौनपुर में प्यारे पुर गाव में सैयद मुंशी रज़ा मरहूम की चौक पर चेहलुम का ताज़िया रखा गया । इस मौके पर मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना दिलशाद खान ने कर्बला के दिलसोज़ मंज़र को ब्यान किया तो लोग रोने लगे । उन्होंने कहा की इमाम हुसैन ने कर्बला में अपनी और अपने परिजनों , साथियो की शहादत देकर इस्लाम बचा लिया । पर अपने नाना के मज़हब पर आंच नहीं आने दिया । मजलिस के बाद अंजुमन हैदरिया कोरपट्टी ने ताज़िया अलम का जुलुस निकाला । जो अपने पारंपरिक रास्तो से होता हुआ सैयद प्यारे हुसैन की मज़ार के पास कर्बला पर सम्पन्न हुआ । इस मौके पर सैयद कौसर अली , सैयद हैदर अली , सैयद आलम , सैयद इसरार हुसैन , आरिफ हुसैनी के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

