aajtaktimes

देवरा सादात में जुलूसे अमारी की तैयारियां जोरो पर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । विकास खण्ड सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम देवरा सादात में हर वर्षाे की तरह इस वर्ष भी दो रवीअव्वल 15 दिसम्बर को जुलूसे अमारी निकाली जाएगी। यह जुलूसे अमारी का 50वां दौर होगा। सैदवाड़ा क्षेत्र के देवरा सादात मंव हमेशा की तरह इस बार भी दो रवीअव्वल यानी 15 दिसम्बर को जुलूसे अमारी निकाली जाएगी। इसमें उस वक्त का मंजर दिखाया जाएगा जिस वक्त हुसैैनी काफिला वतन से रवाना हुआ था। सैदानिययों के सरो पर वारिसों का साया था। गोदियां आबाद थी नन्ही सकीना साथ थी। मख्दराते असमत की सवारी के गर्दोपेश हासिमें नव जवान चल रहे थे अब यह काफिला कैदेशाम से छूटकर रौजा-ए रसूल की तरफ वापस आ रहा है। तो चन्द बीबियां सियाहपोश हमारियों पर सवार बीमारे कर्बला काफिला सालार है। इसमें सबसे पहले सोसखानी होगी जिसको मौलाना जव्वार हुसैन कर्बलाई जलालपुरी करेंगें। इसके बाद पहली मजलिस सुबह 6 बजे होगी। जिसको मौलाना वसी अहमद उर्फ मीसम साहब जलालपुरी खिताब करेंगें। इसके बाद दूसरी मजलिस मौलाना मुशीर अब्बास साहब सुल्तानपुरी तीसरी मजलिस मौलाना फजले अब्बास साहब जौनपुरी चौथी मजलिस मौलाना जीशान आजमी साहब आजमगढ़ पांचवी मजलिस मौलाना जहीर हैदर साहब मऊ फैजाबादी व अलविदाई मजलिस को मौलाना सज्जाद हुसैन साहब बाराबंकवी खिताब करेंगें। इस जुलूसे अमारी में हिन्दुस्तान की मशहूर व मारुफ अन्जुमने शिरकत करेंगी। जिसमें पहली अन्जुमन रौनके इस्लाम रजि0 अम्बेडकर नगर जलालपुर व दूसरी अन्जुमन असगरिया कदीम रजि0 अमहट सुल्तानपुर तीसरी अन्जुमन अब्बासिया रजि0 सिरौली सुल्तानपुर चौथी अन्जुमन पंजतनी रजि0 सेथल बरेली व पांचवी अन्जुमन जीनतुलअजा रजि0 बाराबंकवी अपने मक्सूस अन्दाज में कलाम पेश करेगी व नौहाखानी व सीनाजनी करेंगी। यह जुलूस रौजा-ए सकीना से उठकर देवरा सादात में आबाद हुसैन के अजाखाने में जाकर तमाम होगा। इससे पहले एक रबीअव्वल 14 दिसम्बर की रात में अलम-ए-मुबारक देवरा सादात से उठकर रौजा-ए बीबी सकीना पर जाएगा। जिसमें पहली मजलिस रात 9 बजे होगी। जिसको मौलाना मो0 जहीर साहब बाराबंकवी व दूसरी मजलिस जहीर हैदर मऊ फैजाबादी खिताब करेंगें। इसके बाद अन्जुमन फरोगे अजा देवरा सादात रजि0 नौहाखानी व सीना जनी करते हुए यह जुलूस को रौजा-ए सकीना बीबी तक ले जाएगें जहां पर अलविदाई मजलिस को मौलाना सुहैल मौलाई बाराबंकवी खिताब करेगे। यह जानकारी अन्जुमन के जनरल सिक्रेट्री मो0 अकील जैदी व सदर आबाद हुसैन ने दी।

Related

UP 8776792058462409667

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item