भाजपा ने की आरोपियो को गिरफ्तारी करने की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_687.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मोहसंडी मजरे अब्दुल्लापुर में नाबालिक बालिका की हत्या के बाद जनपद में पुनः भय व आतंक का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना की सूचना के तुरन्त बाद सांसद प्रियंका सिंह रावत का एक प्रतिनिधि मण्डल गांव पहुॅच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली, मौके पर उपस्थिति क्षेत्राधिकारी से घटना की तत्काल जांच कराकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। मुख्य सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था नगण्य हो चुकी है, सपा सरकार में अपराधियों के मन से कानून का लेश मात्र भी भय नही रहा, महिलाऐं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। राजेश वर्मा ने इस संगीन घटना के आरोपी का सुराग न मिलने पर पुलिस व प्रषासन की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे हो चुकी है। पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाते हुए उन्हे भरोसा दिलाया कि पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हे न्याय अवश्य दिलायेगें। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

