aajtaktimes

हजारो के सामान पर चोरो ने किया हाथ साफ


अजमी रिज़वी

बाराबंकी । नेशनल हाइवे के किनारे स्थित राजा होटल के सामने एक मकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में घुस कर 10 हजार की नकदी सहित करीब 80 हजार के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक लोनीकटरा थाना क्षेत्र के धौरहरा मजरे मोहम्मदपुर निवासी उदय प्रताप सिंह अपनी निजी मकान दुकान बनाकर त्रिवेदीगंज चौराहे पर काफी समय से रह रहे हैं। बताते हैं कि बीती रात चोर उनके घर में पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर दाखिल हुए। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे। उसकी कुण्डी बाहर से बन्द कर दूसरे कमरे में रखी नगदी जेवरात लेकर चोर आसानी से निकल गये पुलिस ने चोरो की तलाश जांच के बाद शुरू कर दी है।

Related

UP 9184464708902318375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item