aajtaktimes

दो दिवसीय बाल क्रीड़़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। ग्राम कोला गाहबड़ी के कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय बाल क्रीड़़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर विजेता छात्राओ को मेंड़ल पहनाकर पुरूस्कार दिये गये। हरख ब्लाक के जैदपुर से बाराबंकी जाने वाले मार्ग पर बंगला बाजार के पास स्थित कस्तूरबा गंाधी आवासीय बालिका विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओ के दूसरे दिन दौड़़,खो खो, बैड़मिन्टन, कबड़्ड़ी जैसी कई प्रतियोगिताए आयोजित हुई। जिसमें पचास मीटर बाधा दौड़ में मनीषा प्रथम, कोमल द्वितीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर की दौड़ में ग्रीन हाउस की पूनम, चार सौ मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस की निशा को प्रथम स्थान व रजनी ने द्वितीय स्थान तथा तय्यबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खोखो खेल में ग्रीन हाउस की टीम विजेता बनी तथा कबड़्ड़ी में रेड़ हाउस ने प्रथम व ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में रंगबिरगें झण्ड़ो के साथ छात्राओ ने फ्लैग मार्च कर रंगारगं कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस की निशा पन्द्रह अंको के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी घोषित की गई। समस्त खेल प्रतियोगिता में रेड़ हाउस की टीम प्रथम व ग्रीन हाउस की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सभी विजयी छात्राओ को मेंड़ल पहना कर ट्राफी दी गई। प्रतियोगिता का समापन खण्ड़ शिक्षा अधिकारी राम कुमार द्विवेदी ने किया।

Related

UP 5840893207357032572

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item