विधायक ने किया कम्प्यूटर सेन्टर का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_655.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने देवां चिनहट रोड पर स्थित बरेठी बाजार में नकुल यादव द्वारा संस्थापित ब्रिलियन्ट कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट का फीता काट कर शुभारम्भ किया। श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खोला गया यह इंस्टीट्यूट आधुनिक युग से ग्रामीण छात्र-छात्राओं को परिचित करायेगा। यहाँ से मिलने वाले सार्टिफिकेटों से प्रतियोगी परिक्षाओं में लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के इंस्टीट्यूट खोलने के लिए इसके प्रबन्धक बधाई के पात्र. हैं, जिन्होंने ग्रामीणों को बेहतर कम्प्यूटर शिक्षा देने का अपना प्रयास शुरू किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शिव कुमार यादव, जिलाउपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी श्रवण यादव, जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, अरूण कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, महेन्द्र यादव, कुलदीप यादव, राजीवनयन शुक्ला, देवराज यादव, सुधीर यादव आदि लोग मौजूद रहे।