aajtaktimes

पढ़े लिखे छवि के लोगों को राजनीति में लाया जाये: अकील

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रयन्त फाउण्डेशन की संचालिका नाहीद अकील ने आज गांधी भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि लोकतंत्र की पहली इकाई कही जाने वाली ग्राम पंचायतों को मजबूत कर गांव का विकास किया जाये। किन्तु आज ग्राम पंचायतों में भी दबंगो और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। उन्होने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुये आज बहुत जरुरी है कि राजनीति में सुधार किया जाये और पढ़े लिखे छवि के लोगों का सहयोग कर राजनीति में लाया जाये। प्रेेस वार्ता के दौरान सुश्री अकील ने कहा कि पंचायतों के चुनाव को पैसों के बल पर जीतने की परम्परा को रोकने के लिये हम लोगों ने वंचित समुदाय से लोगों को प्रधान एवं सदस्य पद के लिये प्रत्याशी खड़ा किया है। जो बिना पैसा खर्च करे चुनाव जीत सकें। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत निगरी से प्रत्याशी राम सरन रावत एवं ग्राम पंचायत जहांगीराबाद सोनम बानों को तथा सदस्य पद के लिये सुगरा बानो को इस वर्ष चुनाव में खड़ा किया है। इस अवसर पर जहांगीराबाद प्रधान प्रत्याशी सोनम बानो ने कहा कि हमे पूरा यकीन है कि हम लोग जीतकर आयेंगे।

Related

UP 6851312166332070519

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item