डीएम ने त्रिलोचन महादेव के पोखरे का किया औचक निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_756.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को त्रिलोचन महादेव मन्दिर के पोखरे पर चल रहे सीढ़ी निर्माण के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पोखरे के उत्तर, पूरब, दक्षिण दीवाल बनाकर मिट्टी डलवाने का निर्देश दिया। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर विरेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि यहां पौधोपण करने के साथ मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाने, दक्षिणी छोर पर वाहन मुड़ने की व्यवस्था करायें। साथ ही परिसर में कुएं को बन्द कराने, मन्दिर के उत्तरी सड़क से मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ी कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिया। अन्त में अवर अभियंता जिला पंचायत को दक्षिणी तरफ इण्टरलाकिंग ठीक कराने के साथ ही दक्षिणी गेट से मुख्य मार्ग तक इण्टरलाकिंग कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
