चोरी व नकली घी के निर्माता पहुंचे जेल, पुलिस टीम सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_769.html
अज़मी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने लगभग एक दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आधा दर्जन मुकदमों का पर्दाफाश किया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने जहां देशी घी के नाम पर चल रही अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया। वहीं चार चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने का दावा किया।
सभी अभियुक्तों को जेल रवाना किया गया। एसपी ने वार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर की सूचना पर जहांगीराबाद थानाध्यक्ष सदानन्द सिंह ने अपनी टीम उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्रा, शैलेश चौधरी, जयबीर सिंह, अमरबहादुर के साथ नई बस्ती बहादुरपुर में छापा मार कर नकली घी बनाते हुये आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 24 पैकेट खजूर छाप डालडा, 8 पैकेट तैयार नकली घी के दो किलो ग्राम पैकेट, 5 पैकेट घी, एक टिन नकली घी तैयार करने हेतु सामग्री, दो टिन खाली जले हुए व आठ पैकेट खाली खजूद छाप डालडा बरामद किया। मौके पर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेरा सूरतगंज निवासी महेशपाल पुत्र दाताराम, कौटीली निवासी रामेश्वर पुत्र हीरालाल, बबुरी निवासी संजय यादव पत्र सुन्दर लाल व औसरीपुर इन्दल लाल पुत्र गुरु प्रसाद, बदोसरांय थाने के बरौली निवासी लवकुश पाल पुत्र सरजू प्रसाद व जहांगीराबाद थाने के बहादुरपुर निवासी सुरेश तिवारी पुत्र बाबूराम को हिरासत में लिया गया जिन्हे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना किया गया। दूसरी सफलता जैदपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज के हिस्से में आयी क्राइम ब्रांच के सहयोग से बीती रात बीबीनाला की पुलिस पर इकट्ठा पांच शातिर चोरो को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के मसरनपुरवा मजरे अब्दुल्लापुर निवासी संतोष लोनिया पुत्र जुग्गीलाल, रामकुवंर लोनिया पुत्र रामरतन, घिसियावन पुरवा मजरे मुरलीगंज निवासी राजेश लोनिया पुत्र रामकुमार, बैरी आलमपुर निवासी सर्वेश लोनिया पुत्र बेनी प्रसाद अमीन का पुरवा मजरे अचौची निवासी रामकुमार पुत्र सहजराम के कब्जे से चोरी के दो लैपटाप, चार मोबाइल, एक गैस सिलेण्डर, दो तमंचा 12 बोर, 5 जिन्दा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने जैदपुर थाने में दर्ज दो चोरी के मुकदमे के साथ कोठी व असन्द्रा थाने के एक-एक दर्ज मुकदमे मे शामिल होने की बात स्वीकार की पुलिस टीम को देख शातिर चोर रामकुमार रावत उर्फ गुड्डे पुत्र किशोर रावत निवासी अब्दुल्लापुर मौके से भाग निकला। पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज, रामसजीवन, भीम सिंह, हरिनरायन, रंजनराय, विजय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार को एसपी ने पांच हजार नगद राशि देकर उत्साह वर्धन किया है।
