नव वर्ष की संध्या पर बच्चों ने काटा केक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_803.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को लखपेड़ाबाग मैरिज हाल में स्टेपिन स्टोन डॉस एकेडमी के बच्चों ने केक काटकर डॉस कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा नगर मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप ंिसह ज्ञानू ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार बांटकर एकेडमी की डायरेक्टर आकांक्षा जायसवाल सहित बच्चों को नव वर्ष की बधाई दी। आयुष, हर्षित, देवांका, तहा, सिद्धान्त, अंकुर, भूमि, श्रुति, अमितेश, अब्दुल, सुस्मिता, अनुवेशा, आदित्य, आराध्या सहित तमाम बच्चों ने डॉंस में प्रतिभाग किया। एकेडमी की डायरेक्टर आकांक्षा जायसवाल ने सभी बच्चों को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर रंगकर्मी एवं अभिनेता शरदराज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गुरूदीप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

