aajtaktimes

किसानों का बकाया भुगतान जल्द किया जाये: पुनिया


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसानों की सबसे बड़ी हितैषी होने का दम भरने वाली प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने मिल मालिकों के आगे नतमस्तक होकर घुटने टेक दिये हैं, इसी के चलते जहां मिल मालिकों ने किसानों के बीते सालों के 1800 करोड़ रूपये का बकाया भुगतान नही किया हैं।
उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के मुखिया से कहा कि किसानो का बकाया भुगतान न मिलने और गन्ने का समर्थन मूल्य न घोषित किये जाने से प्रदेश का गन्ना किसान उहापोह की स्थित में अपनी फसल को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं और किसी तरह पेराई सत्र तो चालू हो गया हैं लेकिन जब गन्ने का समर्थन मूल्य ही नही घोषित हैं तब किसान किस मूल्य पर गन्ना सप्लाई करें। यह एक विचारणीय प्रश्न हैं और ऐसी स्थिति में मिल मालिकों की मिलीभगत से किसान दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं।  

Related

UP 5702432479328511996

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item