aajtaktimes

लायंस क्लबों की द्वितीय जोन एडवाइजरी सभा सम्पन्न

जौनपुर। लायंस क्लब इण्टरनेशनल जोन जे 2 के लायंस क्लबों की द्वितीय जोन एडवाइजरी सभा जोन चेयरमैन सै. मो. मुस्तफा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहां क्लबों द्वारा किये जा रहे कार्यों कीसमीक्षा करते हुये आगे की रूप-रेखा तय हुई। इस मौके पर श्री मुस्तफा ने कहा कि क्लब सदैव सेवा के प्रति समर्पित रही है। अभी हाल ही में चेन्नई में आयी दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिय 1.32 करोड़ की राशि दी गयी। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष ला. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब द्वारा 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से हिन्दी भवन में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सुनिश्चित है जहां मोतियाबिन्द रोगी लाभ उठायें। इस अवसर पर लायंस शाहगंज स्टार के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, प्रतापगढ़ गौरव के अध्यक्ष मनीष केसरवानी, अजय श्रीवास्तव, महेन्द्र नाथ सेठ, सुरेश चन्द्र गुप्ता, डा. क्षितिज शर्मा, अशोक मौर्य, मनोज जायसवाल, शिवानन्द अग्रहरि, सोमेश्वर केसरवानी, पीयूषकांत शर्मा, अमित पाण्डेय, संतोष भगवान के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 7681858763532593479

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item