एक बार फिर लोकमान्य ट्रेन पर हुआ बवाल, दो यात्री हुये जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_804.html
![]() |
| DEMO PIC |
पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी मौके से नदारत रही पुलिस
जौनपुर। आजमगढ़ से मुम्बई जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में अन्दर बैठे यात्रियों द्वारा दरवाजा न खोलने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ करते हुये शीशा तोड़कर टेªन में प्रवेश किया। यह घटना शुक्रवार को मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर हुई है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार पथराव से आजमगढ़ से मुम्बई जा रहे राम प्रसाद गुप्ता व मुश्ताक घायल हो गये। बताया जा रहा है कि जीआरपी पुलिस के न रहने से पथराव कर रहे लोगों को रोकने वाला कोई नहीं था। हालांकि थोड़ी देर में मड़ियाहूं कोतवाली से दो सिपाही पहुंचे लेकिन वे तमाशबीन बने रहे। बता दें कि आजमगढ़ से मुम्बई जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस टेªन जब तक मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अचानक अफरा-तफरी मच गयी। देखा गया कि स्टेशन पर मौजूद दर्जन भर से अधिक लोग टेªन पर पथराव कर रहे थे। इतना ही नहीं, वे पथराव करने के बाद टेªन के खिड़की का शीशा तोड़कर उसमें सवार हो गये। बताया गया कि तोड़फोड़ करने वाले किसी परिचित को टेªन पर बैठाने आये थे जहां गेट न खुलने पर वे पथराव शुरू कर दिये। फिलहाल इस पथराव मंे टेªन पर सवार दो यात्री जख्मी हो गये। सबसे हास्यास्पद बात तो यह रही कि यह टेªन सप्ताह में एक दिन चलती है। बीते शुक्रवार को भी इस टेªन में मारपीट की घटना हुई थी लेकिन जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके से नदारत रहे। आज भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा जिसको लेकर उक्त टेªन से यात्रा करने वाले लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

