aajtaktimes

नवीनमण्डी में लगी शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला मुख्यालय से गोण्डा मार्ग पर करीब पांच किमी दूर स्थित देर रात लगी भीषण आग में लाखों रुपए के फल व संपत्ति स्वाहा हो गई। मौजूदा जानकारी अनुसार बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग प्लास्टिक की क्रेटों के आग पकड़ने से विकराल हो गई। जब तक वहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड कुछ समझ कर हरकत में आते तब तक मण्डी में फल अढ़ातियों की 22 के करीब दुकानों को लगी आग ने अपने आगोश में ले लिया और वहां स्थित टीन शेड सहित सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। मण्डी समिति की अध्यक्ष एसडीएम सदर नीलम यादव, सचिव शिव मंगल सिंह चंदेल लापरवाही से हुए नुकसान का आंकलन करने सुबह  मण्डीं पहुंचे तो उनकी आँखे भी भयावहता देख खुली रह गई। सूत्रों की माने तो मण्डी में सुरक्षा के उपाय मानक अनुरूप नहीं होने से नुकसान ज्यादा हुआ। जिससे सुरक्षा के कागजी दिखावे के ढ़ोल की पोल लगी आग ने सबके सामने प्रत्यक्ष कर दी है। बाराबंकी-गोण्डा मार्ग स्थित नवीन मण्डी में दिक्कतों के अंबार को लेकर काफी समय से यहां का व्यापारी वर्ग व कृषक शिकायतें करते रहे हैं व कई बार आंदोलन तक किया है। अढ़ातियों व कृषकों की माने तो यहां समिति से लेकर पूरे सरकारीतंत्र में भ्रष्टाचार ही बढ़चढ़ कर रहा है शेष सुविधाएं शून्य हैं। यहां तक की देखरेख व सुरक्षा उपायों के नाम पर भी प्रतिवर्ष कागजी खानापूर्ति कर हजारों-लाखों रुपये अधिकारी व समिति डकार जा रहे हैं। यहां के व्यापारी वर्ग व किसान परेशानी उठाने को मजबूर है। गुरुवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने सुरक्षा उपायों की पूरी पोलपट्टी खोल दी। शार्ट सर्किट की चिंगारियों से वहां मौजूद ज्वलनशील बोरे वगैरह में आग लगने का अनुमान अढ़ाती व प्रत्यक्षदर्शी लगा रहे हैं। जिससे आग प्लास्टिक के ढ़ेरों-ढ़ेर पड़े क्रेटों ने पकड़ ली। जो धीरे-धीरे सभी 20-22 आवंटित दुकानों में फैल गई। जब तक वहां मौजूद गार्ड देखकर बुझाने की कोशिश करता व सबको सूचना देकर बुलाता तब तक आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी। फलों के बड़े अढ़ातियों छोटे मुन्ना, यासीन आदि की माने तो आग ने सब कुछ लील लिया, टीने तक गल गईं, लाखों रुपए कीमत के फल, साजो-समान, शटर आदि जलकर स्वाहा हो गए, गल गए, बिल्डिंग की मजबूती पर भी आग में तपकर समाप्त ही प्रतीत हो रही हैं। लोगों का दुकान तक पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। सचिव, अध्यक्ष एसडीएम व प्रशासन जो मौके पर जायजा लेने पहुंचा है व्यापारी वर्ग, पीड़ित अढ़ाती मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। लोगों की माने तो ये तो आग सब्जी व अनाज मण्डी की तरफ नहीं बढ़ी नहीं तो वहां पर काबू पाना और मुश्किल हो जाता। सब्जी के अढ़ाती मुन्ना जमींदार, सिराज अहमद, मेराज अहमद, यामीन, मोहम्मद सिराज़, असलम आदि दर्जनों लोगों का कहना है कि मौजूद सुरक्षा कर्मी और व्यवस्था दुरुस्त होती तो नुकसान इतना भीषण न होता। वहीं मण्डी समिति और प्रशासन अपनी खामियों पर पर्दा डालने की कोशिशों में मशगूल है। घटना स्थल का मुआइना सदर विधायक सुरेश चन्द्र यादव तथा व्यापारी नेता प्रदीप जैन, इरफान कुरैशी, मो0 तय्यब सभासद, रईस अंसारी, नसीम कीर्ति, आसिफ सभासद, मो0 सलमान उर्फ सल्लू, देश दीपक तिवारी एडवोकेट, राय मो0, हरिओम मिश्रा एडवोकेट, मो0 जावेद, मो0 मुजीब, मो0 मुजीब, मोा0 जैद, शेखू, आफताब आलम राजा एडवोकेट, प्रेमचन्द्र वर्मा एडवोकेट तथा सब्जी एवं फल व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री मो0 शुऐब राईन ने विधायक महोदय को घटना स्थल का मुआइना कराया तथा आक्रोशित व्यापारियों को शान्त कराया।

Related

UP 5162242746117555448

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item