aajtaktimes

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की जौनपुर के विकास कार्यों की समीक्षा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि आज 11ः30 से अपरान्ह 2ः30 बजे तक वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव द्वारा विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई जिसमें प्रगति न लाने वाले विभागों की बैठक जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट सभागार में लिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव को खराब प्रगति में तेजी लाने व स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट कैम्प कार्यालय प्रेषित करने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी इकाइयों को संचालित करने एवं पशुओं के टीकाकरण का कार्य रोस्टर बनाकर अनुमति लेकर करायें। उपनिदेशक कृषि को डीबीटी के माध्यम से वितरण तत्काल करायें। डीपीआरओ को लोहिया ग्रामों में स्वच्छ शौचालय 15 जनवरी तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी को समाजवादी पेंशन का कार्य 5 जनवरी तक पूर्ण करने के लिये सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस को डिजीटल हस्ताक्षर अपलोडिंग एवं सत्यापन कराने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को महिला उत्पीड़न के दो प्रकरणों का निस्तारण अपर आरक्षी अधीक्षक से मिलकर तत्काल कराने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सर्वशिक्षा अभियान में बच्चों में दूध वितरण कराने का निर्देश दिया। कौशल विकास मिशन में प्रदेश स्तर पर 34 प्रतिशत के सापेक्ष जिले का 7 प्रतिशत होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये चेतावनी जारी कराने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। नरहन में स्टे के प्रकरण के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी केराकत को पत्र भेजने का निर्देश डीएसटीओ को दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल पोषण मिशन के तहत बुधवार एवं शनिवार को शाम 6 बजे प्रगति की समीक्षा कलेक्टेªट सभागार में की जायेगी। सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर सेकेट्ररी/प्रधान के माध्यम से मनरेगा मजदूरों का रजिस्टेªशन कराकर साइकिल वितरण शीघ्र कराने का निर्देश दिया। नेडा अधिकारी को सौर ऊर्जा लाइट तत्काल लगवाने का निर्देश दिया। अधिशासी अधियंता लघु सिंचाई को चेकडेम के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मनेजर एवं सहायक अभियन्ता को बैठक में न आने एवं शासकीय कार्यों में रूचि न लेने हेतु कार्यवाही के लिये शासन को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश डीएसटीओ को दिया।  इसी क्रम में आवास विकास परिषद 31 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के मुर्तजाबाद पेसारा मार्ग पर घटिया निर्माण सामाग्री पर ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य रोके जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को ठेकेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। अन्त में कहा गया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण का कार्य गौसपुर को छोड़कर शेष 20 आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण जनवरी 2016 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। बताया गया कि 29 दिसम्बर को अपरान्ह 1 बजे कलेक्टेªट सभागार में तीनों अधिशासी अभियंताओं एवं 2 बजे तीनों खण्ड के अधिशासी अभियंता स्टोर के साथ समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जायेगी।

Related

UP 7145452396850740015

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item