aajtaktimes

नवजवानों के लोकप्रिय नेता थे संजय गांधी: चौरसिया


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। संजय गांधी 70 के दशक की भारतीय राजनीति के उदयमान सितारे थे। अपनी तेज तर्रार शैली और दृढ़निश्चयी सोच की वजह से कुछ ही समय में वह नौजवानों के सबसे पसन्द नेता बन गये। ऐसे महान युवा तुर्क नेता स्व. संजय गांधी के जयन्ती के अवसर पर हम उन्हें याद करके कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जनपदीय प्रभारी छोटेलाल चौरसिया ने आज स्व. संजय गांधी के जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ.पीएल पुनिया के ओबरी आवास तथा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित समारोह में व्यक्त किये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह ने स्व. संजय गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में स्व. संजय गांधी का नाम एक ऐसे युवा नेता के रूप में दर्ज हैं जिनकी वजह से देश की राजनीति में कई बड़े परिवर्तन हुऐं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि स्व. संजय गांधी हर काम को अपने अंदाज में करने के आदी थे और इसके लिये कड़े से कड़ा फैसला लेने में उनको महारथ हासिल थी। जयन्ती के अवसर पर अपने प्रिय नेता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, उपाध्यक्ष के.सी.श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी, महामंत्री ज्ञानेश शुक्ला, सिकंदर अब्बास रिजवीं, राजेन्द्र सोनी, प्रदीप मौर्या, मो. अकरम, गुलफाम कुरैशी, हरिशंकर सोनी सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थें।

Related

UP 6857561702377467755

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item