निःशुल्क शिक्षा योजना का DM ने किया शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/dm_14.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कालेज का रजत जयंती वर्ष पर प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने माँ सरस्वती एवं महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया साथ ही सरजू देई आंेकारनाथ निर्धन मेधावी छात्र/छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा योजना का भी शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में गतवर्ष प्रदेश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अपूर्व वर्मा, प्रेरणा वर्मा, साक्षी वर्मा, तनु श्री वर्मा, समीक्षा वर्मा एवं रिया वर्मा, पूजा यादव को नगद पुरस्कार से मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
समाज सेवा, पत्रकारिता एवं वकालत में सर्वश्रेष्ठ योगदान दने वालों में राजू अवस्थी, सरफराज वारसी, दीपक वर्मा, दीपक निर्भय एचआर शुक्ला, एहसान जैदी, देवेन्द्र मिश्रा, मो आमिर, महेन्द्र प्रताप, विमल वर्मा, संजय, अनुराग मेहरोत्रा, जगन्नाथ मिश्र, शिशिर सिंह, योगेन्द्र सिंह, कुरौली शाखा के प्रबन्धक अशोक शुक्ला, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अवधेश तिवारी प्रबन्धक, डा. जेपी शुक्ल, बंकी शाखा के प्रबन्धक श्यामलाल शुक्ला, अनीता शुक्ला को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ल ने वर्ष 1991 से 2015 की पूर्ण प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि को विद्यालय के गौरवपूर्ण 25 वर्ष के सफर की सफलता को विस्तार रूप से प्रस्तुत किया एवं प्रदेश की सर्वोत्तम योजना सरजू देई आंेकार नाथ गरीब मेधावी निःशुक्ल शिक्षा योजना की घोषणा की जिसकी जिलाधिकारी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय प्रबन्ध समिति को अपना सुझाव देते हुए अतिशीघ्र परास्नातक स्तर तक ले जाने के लिए अपना पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में देशभक्ति गीत ‘नमन करो‘ लघु नाटिका ‘बेटी बचाओं ‘स्वच्छता अभियान‘ तथा ‘शिव ताण्डव‘ ‘होली गीत‘ ‘राजस्थानी गीत‘ ‘तारे जमीं पर‘ ‘कृष्ण सुदामा मिलन‘ में प्राचीराज, गरिमा पटेल, खुशी मिरा, मानसी श्रीवास्तव, काजल यादव, अंकित मिश्रा, शिवानी गौतम, आयुष सिंह सारिका सिंह, आयुशी शुक्ला, रिया यादव, अंकिता शुक्ला, अभय वर्मा, दिव्यांशी यादव, शिफा सिद्दीकी, विकास, अनुपम, शालू, अरूणा, देवांशी, सोनाली, नम्र्रता, आदि ने सर्वोव्कृष्ठ प्रदर्शन किया। छात्र, छात्राओं ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात समस्त शाखाओं के समस्त प्रधानाचार्यो, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं समस्त श्रेणी के कर्मचारियों तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग रवि शुक्ला, विनोद यादव, पंकज तिवारी, विद्यानन्द गिरि, सीके श्रीवास्तव, आरपी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, पूनम पाण्डेय ने दिया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ल एवं संचालन गिरजाशंकर मिश्र, ऐश्वर्या तिवारी एवं दीक्षा बाजपेयी ने किया।