सछास प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_949.html
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत यादव को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर जान से मारने व चुनाव न लड़ने की धमकी दिये जाने पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने निन्दा करते हुये कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में गुरूवार को आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। आरोप है कि नवनीत यादव को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किया गया है। आज दिनांक 17 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर चुनाव न लड़ने की धमकी दी गयी और कहा कि यदि चुनाव लड़ोगे तो तुम्हे गोली मार दूंगा। इस सूचना पर समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष अतुल सिंह व छात्रनेता समर्थक तथा संगठन के पदाधिकारीगण पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की गयी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा पंजीकृत कराकर जांच करने तथा छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत यादव ‘बिट्टू’ को दो सुरक्षागार्ड उपलब्ध कराया। इस घटना से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। उधर समाजवादी छात्रसभा संगठन ने छात्रों से संयम और धैर्य से काम लेने की अपील की है।

