खड़े ट्रक से टकराई अलटो, आधा दर्जन घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_97.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। घने कुहरे की शुरूवात होते ही वाहन दुर्घटनाये शुरू हो गये है। घने कुहरे के कारण सडक दुर्घटना में खडें वाहन से पाँच वाहन टकराने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर दिलौना बाइपास के पास एक विगडा हुआ ट्रक पहले से ही खडा था फैजाबाद की तरफ से तेज रफतार से आती ट्रक खडे ट्रक को बचाने के चक्कर मे अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी उस ट्रक में धान के बोरे लदे थे उसी ट्रक में पहले एक स्कारपियों टकराई फिर बुलेरो उसके बाद एक अल्ट्रो कार आकर घुस गयी जिससे लगभग आधा दर्जन घायल हो गये जिससे स्कारपियों पर सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया इस दुर्घटना की सूचना स्थनीय कोतवाली रामसनेहीघाट को दी गयी। दरोगा अखण्ड मिश्रा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर घायलों को उपचार हेतु उच्चीकृत स्वास्थ्य केन्द्र रामसनेही घाट पहुँचाया हाइवे पर लगे जाम को हटवाना शुरू किया यह दुर्घटना लगभग 4 बजे हुई 5 बजे पुलिस ने पहुॅच कर जाम को हटवाया उसके बाद यातायात सुचारू रूप से चलने लगा।
