aajtaktimes

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ज्ञान के प्रतीक थे: सुनीता

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर आदर्श राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, मजदूर नेता, कुशल शिक्षक के साथ-साथ योग्य पत्रकार थे। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने कही। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा पीएल पुनिया के आवास पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत, उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इसके बाद काग्रेस कार्यालय पर बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बाबा साहब के चित्र पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कियें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी सुनीता निषाद् ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ज्ञान के प्रतीक थे उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। आप किसी धर्म के आलोचक नही थे लेकिन समाज में जब उन्होने देखा कि धर्म के नाम पर दलित समाज का शोषण हो रहा हैं। छुआछूत अपनी चरम पर हैं, तभी उन्होने हिन्दू धर्म से नाता तोड़ने का निश्चय किया और बौद्ध धर्म स्वीकार किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से छोटेलाल चौरसिया, अमरनाथ मिश्रा, सुनीता निषाद्, दीपक सिंह, मंजू दीक्षित, रामहरख रावत, सरजू शर्मा, रमनलाल द्विवेदी, अतीक अहमद, सिकंदर अब्बास रिजवी, प्रदीप मौर्या, गुलफाम कुरैशी, विजयपाल गौतम, सागर सिंह सोलंकी आदि कांग्रेसजन थें।

Related

UP 8781919599847345682

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item