निष्पक्ष और विधिपूर्ण मतगणना सम्पन्न कराये: DM
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/dm_11.html
अजमी रिज़वी
वीडियो ग्राफी के नजर में होगी मतगणना: सीडीओ
मतगणना के दौरान कर्मिकों को दी जायेगी अच्छी सुविधा
बाराबंकी। सदस्य/प्रधान ग्राम पंचायत के पदों की मतगणना सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों को जीआईसी परिसर स्थित आडीटोरियम में दो पालियों में मतगणना प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने जिले में शान्तिपूर्ण एवं पुनः मतदान विहीन मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने पर मतदान कार्मिकों के कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए उनका आह्वान किया कि उसी जज्बे, कर्तव्य निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और विधिपूर्ण मतगणना सम्पन्न कराये। उन्होने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में योग्यतम और कर्मठ कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि ठण्ड के मौसम को देखते हुए मतगणना परिसर में मतगणना कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्हें एक दिन पहले मतगणना स्थल पर आने पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। मतगणना स्थल तक जाने आने के दौरान उन्हें बाराबंकी फैजाबाद हाइवे पर बने टोल टैक्स पर टोल टैक्स देने से छूट दिलाने की व्यवस्था कर दी गयी है। मतगणना कार्मिकों को मुख्यालय से विकास खण्ड तक जाने और वहां से आने के लिए रोडवेज बस की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है। मतगणनाकर्मी बिना किसी कठिनाई के व्यवस्थित और सुचारू रूप से मतगणन प्रक्रिया सम्पन्न करा सके, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाये गये है। जिला मजिस्ट्रेट ने शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ग से मतगणना सम्पन्न कराने के अपनी मंशा स्पष्ट रूप से व्यक्त करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं विधिपूर्ण मंशा के साथ मतगणना कार्मिक मतगणना सम्पन्न कराये। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शान्तिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन द्वारा सारे इंतजामात किये गये है। यदि कोई शरारती तत्व मतगणना प्रक्रिया में बाधा डालता है या गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा, तो वह मतगणना स्थल से सीधे जेल भेजा जायेगा। मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने मतगणना की पवित्रता और निष्पक्षता पर विशेष जोर देते हुए मतगणना कार्मिकों से अपेक्षा की कि पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान निष्पक्ष रहे, निष्पक्ष दिखे और उनका पूरा आचरण निष्पक्ष हो। लोगों से अपने पुराने परिचय, संपर्क, जान पहचान पूरी तरह भूल जाये। मतगणना सम्पन्न कराने में उनका फोकस मात्र निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर हो। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने मतगणना कार्मिकों को आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए अपेक्षा की कि आयोग के दिशा निर्देश उन्हें पूरी तरह स्पष्ट होने चाहिए। मतगणना स्थल पर प्रातः 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उन्हें उपस्थित होना है। मतगणना कार्मिक एक दिन पूर्व ही सम्बन्धित ब्लाक में मतगणना स्थल पर जाकर ठहर सकते है। सीडीओ ने बताया कि मतगणना 13 दिसम्बर, 2015 को प्रातः 7 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक मतगणना स्थल पर अन्दर और बाहर वीडियोग्राफी करायी जायेगी। मतगणना केन्द्र परिसर में 200 मी0 परिधि में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी के ही वाहन प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबन्धित सामग्री नहीं ले जायी जा सकेगी। प्रत्येक टेबुल पर 5 मतगणना कर्मी लगेंगे। मतगणना कार्मिको को जिला विकास अधिकारी ए0के0सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी डॉ0विनोद सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।