aajtaktimes

लवारिश मिले नवजात शिशु को तरन्नुम ने अपनाया

अजमी रिज़वी

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख गांव में बीते पहली दिसम्बर को धान के पुआल में मिले नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति ने बालगृह भेज दिया है। लावारिश मिले इस शिशु को स्थानीय निवासी इस्लामुद्दीन व तरन्नुम ने अपना लिया था।
बाल कल्याण समिति ने थानाध्यक्ष जैदपुर को निर्देश दिया था कि लावारिश मिले शिशु की जांच करबाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित कराया जाय। थानाध्यक्ष जैदपुर की जांच आख्या के साथ आज लावारिश मिले नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति के समक्ष अपनाने वाले दम्पति सहित उपस्थित कराया गया जहां से शिशु को बालगृह प्राग नरायान रोड लखनऊ को भेज दिया गया है। इस दौरान चाइल्ड लाइन बाराबंकी की टीम द्वारा बच्चे के मिलने व समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का संज्ञान न लेने पर बाल कल्याण समिति ने शिशु को आईसीपीएस के आउटरीच कार्यकर्ता उदयवीर व प्रिंयका रावत के द्वारा शिशु को बालगृह भेजा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह, सदस्य डा सुरेश चन्द्र शर्मा, निर्मल अग्रवाल, श्रीमती कोकिला श्रीवास्तव सहित आईसीपीएस के बाल संरक्षण अधिकारी हरीशमोहन पाण्डेय नीरज, लल्लू प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2373200336498289820

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item