aajtaktimes

DM ने झण्डा दिवस का किया शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने राजस्व, पुलिस, विकास सहित सभी विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित करते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाराबंकी में जमा कराये। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय जाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उन्हें प्रतीक झण्डा लगाया। जिलाधिकारी ने झण्डा दिवस का शुभारम्भ करते हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण हेतु धनराशि का योगदान दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर वर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर प्रतीक झण्डे वितरित करके धनराशि एकत्रित की जाती है। इस धनराशि का उपयोग सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्रिम मोर्चे पर घायल सैनिकों तथा युद्ध के दौरान वीर गति प्राप्त सैनिकों के परिवारों की कठिनाईयों के निवारण हेतु और सशस्त्र सैनिकों को सुविधायंे पहुंचाने हेतु किया जाता है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान से हमारे देश की सीमाओं की रक्षा होती है। हमारा दायित्व है कि उनके तथा उनके परिवार के हित के लिए यथा शक्ति दिल खोल कर अधिक से अधिक दान देकर उनका मनोबल सदैव ऊंचा रखे।
1.5 लाख रूपये भेजने का लक्ष्यः- जिलाधिकारी ने समाज के सभी प्रबुद्ध एवं सक्षम नागरिकों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक धन संग्रह करके जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को भेजे। वर्ष 2015-16 के लिए 1.5 लाख रूपये भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि बाराबंकी जिले से अधिक से अधिक धनराशि लोगों के सहयोग से सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु भेजी जा सके और बाराबंकी जनपद सबसे अधिक धनराशि भेजकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेगा।
अधिकारियों को धन एकत्रित करने के निर्देशः- सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को धन एकत्रित करके सैनिक कल्याण कार्यालय जमा करने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रतीक झण्डे राजस्व, पुलिस, विकास, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा कार्यालय एवं विद्यालयों, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेजे जा रहे है। कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है कि प्रतीक झण्डे सम्बन्धित को वितरित करा दिये जाये और धनराशि एकत्रित करके जमा करा दी जाये।

Related

UP 2263649616810940098

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item