aajtaktimes

CDO ने दिये आखिरी चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। ग्राम पंचायत के सदस्य/प्रधान पद के लिए चतुर्थ चरण में होने वाले मतदान को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ग से सम्पन्न कराने के लिए डीआरडीए सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि 9 दिसम्बर, को होने वाला चतुर्थ चरण का मतदान पूरे शान्तिपूर्ण माहौल और निष्पक्ष ढ़ग से सम्पन्न हो, इसके लिए पूरी शख्ती बरती जाये। उन्होने शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को हर सख्त कार्रवाई करने की अपेक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन अराजक तत्वों एवं शरारती तत्वों पर सतर्क नजर रखें और मतदान परिसर तथा मतदान परिसर से बाहर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुस्तैदी से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने निर्देश दिया कि मतदान के एक दिन पूर्व सभी मतदान केन्द्रों पर जाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदेय स्थल पर पहुची पोलिंग पार्टी के पास उपयुक्त मतदाता सूची, मत पत्र और अन्य मतदान सामग्री उपलब्ध है। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में समुचित प्रकाश सहित अन्य जरूरी व्यवस्थायें की गयी है। निर्धारित समय से मतदान शुरू कराना पीठासीन अधिकारी का दायित्व होगा। मतदान केन्द्र के 200 मी0 के दायरे में कोई भी व्यक्ति मोबाइल, दूरभाष नहीं ले जा सकेगा। मतदान केन्द्र परिसर में तरल पदार्थ ले जाने पर पूरा प्रतिबन्ध लगाया गया है। मतदान केन्द्र के 200 मी0 की परिधि में भीड़ किसी भी हालत में नहीं एकत्रित होगी। धारा 144 का अनुपालन समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट कड़ाई से सुनिश्चित करायेंगे। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट हर हालत में यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्मिक के पास विधिपूर्ण ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए उपयुक्त मत पत्र, मतदाता सूची एवं मतदान सामग्री उपलब्ध हो गयी है। बैठक मे एएसपी, सभी उपजिला मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

Related

UP 1957678728597488283

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item