DM सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का रोका वेतन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/dm_43.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार की सुबह 10ः10 मिनट पर विकास भवन के सारे कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी साथ में थे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाये गये एवं कर्मचारियों का आज की तिथि का वेतन रोक दिया है। उन्होने उनके कार्यालयाध्यक्षो को निर्देश दिया है कि निरीक्षण के समय अनुपस्थित कर्मचारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अनुपस्थित अधिकारियों को भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक निबन्धक सहकारिता अनुपस्थित पाये गये। इसी तरह विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के कई कर्मचारी भी अनुपस्थित पाये गये। जिनके वेतन रोकते हुये उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।