aajtaktimes

भाजपा मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का चुनाव कल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन का चुनाव आज बुधवार को जिला कार्यालय में होगा। भाजपा द्वारा पूर्व में बनाये गये चुनाव अधिकारी राम लखन यादव की देख रेख में नगर का चुनाव किया जायेगा। जिसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज होने वाले चुनाव में मण्डल अध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि का चुनाव कराना तय किया गया है। अगर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव होता है तो ठीक है वर्ना संगठन के इस चुनाव में कांटे की टक्कर भी हो सकती है। भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू’’ जानकारी देते हुए बताया कि आज 23 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में सुबह 11 बजे से 12 बजे दोपहर तक नामांकन प्रतिक्रिया होगी तथा 12 बजे दोपहर से 12ः30 बजे तक नामांकन पत्रों की जाँच की जायेगी, तत्पश्चात् अपराह्न 1 बजे से नाम वापसी होना है। समस्त बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष के लिए वोट करेंगे तथा सभी सक्रिय सदस्य जिला प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

Related

UP 7733119175416978312

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item