aajtaktimes

जहरखुरानी का शिकार युवक, नकदी व समान ले उड़े

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ट्रेन में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक थाना सफदरगंज के गांव औलिया लालपुर के पास खेत में पड़ा मिला। गम्भीर अवस्था में उसे जिले के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां 24 घण्टे बाद उसे होश आया है।
दिल्ली में कमाई करके घर वापस लौट रहे एक 17 वर्षीय सौरभ कुमार जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। 10 हजार नगदी कपड़े, जूते आदि सामान ले लिया यह युवक बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोर ऐतमादपुर का रहने वाला है। 20 दिसम्बर को 12 बजे रात वह लखनऊ पहुंचा इसके बाद बाराबंकी में उसे 3 लोग मिले और बदोसरायं क्षेत्र में जाने की बात कर उससे दोस्ती बनायी ट्रेन से उतरने के बाद उन लोगों ने उसे बिस्कुट खिलाये 21 दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे सफदरगंज बदोसरायं मार्ग के ग्राम औलियालालपुर के किनारे सड़क से करीब 100 मीटर देरी पर खेत में अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों को उसने किसी तरह मोबाइल नं0 बताया तो सूचना पर मौके पर पहुंचे उसके परिजन भाई कल्लू ने एम्बुलेंस से सी.एच.सी. सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां उसे गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां भर्ती के बाद परिजनों को हालात में सुधार नही दिखा जिससे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया उसके भाई ने बताया कि उसके मुह से पीला झाग निकल रहा था। होश में आये सौरभ ने पूरी आप बीती बताई ।

Related

UP 7883923000246456588

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item