जैदपुर में मिट्टी खनन माफिया सक्रिय, पुलिस मौन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_765.html
![]() |
| DEMO PIC |
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय है। अवैध खनन पर सख्त रोक के बावजूद पुलिस की मिली भगत से खुले आम मिट्टी की सप्लाई की जा रही है परन्तु पुलिस देखकर भी अन्जान बनी हुई है। स्थानीय थाना जैदपुर में पिछले कई महीनों से मिट्टी का अवैध कार्य सुबह से शाम तक पुलिस की मिलीभगत से होता है। सूत्रांे ने बताया कि पुलिस उन लोगों की ट्रालियों को पकड़ती है जिनसे पैसे नही मिलते है। खनन कर पुलिस के मुॅह लगे लोग खुले आम ट्रालियों से मिट्टी की सप्लाई कर रहे है। एक ओर पुलिस खनन पर रोक लगाने हेतु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मिट्टी खनन करने हेतु एक ट्राली से 3500रू0 तो किसी से 4000 रू0 लेती है। खनन के इस कार्य हेतु थाने के मुंशी व सिपाहियों द्वारा लेन देन से होता है। ट्रालियां थाने के सामने खुले आम फर्राटे भरती रहती है और पुलिस अपनी आखें बन्द किये शासन के सख्त आदेशों को दर किनार रख तमाशा देख रही है। दिनों रात मिट्टी खनन कर बेची जा रही है। आखिर पुलिस मिट्टी खनन कर बेचने वालों पर इतनी मेहरबान क्यों है।

