शासकीय कार्यो लापरवाही के चलते SDM फतेहपुर पर गिरी गाज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/sdm.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने शासकीय कार्यो लापरवाही के चलते उपजिलाधिकारी फतेहपुर देवी प्रसाद पाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इन्हें जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर, 2015 की रात्रि में एक विशेष जांच का कार्य सौपा था और यह भी निर्देश दिये गये थे कि जांच के परिणाम से जिलाधिकारी को देर रात्रि में दूरभाष पर अवगत करायंेगे। इन्होने जांच के सम्बन्ध में कोई सूचना जिलाधिकारी को नहीं दी।
उपजिलाधिकारी फतेहपुर का सीयूजी दूरभाष नम्बर भी बन्द रहा। इनसे सम्पर्क करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी फतेहपुर उस समय अपने तहसील मुख्यालय पर भी उपस्थित नहीं पाये गये।
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि सभी उपजिलाधिकारी तहसील मुख्यालयों पर रात्रि निवास करेगे। उपजिलाधिकारी फतेहपुर को आवास आवंटित है। लेकिन यह अपने आवास पर नहीं मौजूद थे। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि उपजिलाधिकारी प्रत्येक स्थिति में अपने मुख्यालय पर निवास करेंगे।
उपजिलाधिकारी फतेहपुर देवी प्रसाद पाल की इस लापरवाही पर उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गयी है। इनका लापरवाही भरा आचरण गम्भीर कदाचार अनुशासनहीनता, स्वैच्छाचारिता और कर्तव्य विमुखता की श्रेणी में माना गया। इनके इस निन्दनीय कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा घोर परिनिन्दा करते हुये विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किये जाने के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव उ0प्र0 नियुक्ति विभाग को सूचित किया जाता है।