विकलांग जन विकास विभाग ने 10 पात्रों को दी ट्राईसाइकिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/10.html
जौनपुर। विकलांग जन विकास विभाग उत्तर प्रदेश की योजना के अन्तर्गत विकलांगों से सम्बन्धित उपकरण का वितरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश सोनकर ने नगर के रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में 10 विकलांगों को ट्राईसाइकिल वितरित किया। इस मौके पर श्री सोनकर ने बताया कि जनपद के विकलांगजनों को ट्राईसाइकिल, वैसाखी, व्हील चेयर, छड़ी की आवश्यकता हो, वे विकलांग जन विकास विभाग में सम्पर्क कर आवेदन करें। इससे उनको प्राथमिकता के आधार पर उपकरण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ सहायक कृपाशंकर सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

