इमाम अली के रौज़े को 100 किलो सोने का चढ़ावा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/100.html
अल-आलम टीवी नेटवर्क के अनुसार इमाम अली (अ) के रौज़े की संचालन सामिति के सदस्य मुज़फ़्फ़र महबूब ने घोषणा की है कि इमाम अली (अ) के गुंबद की मरम्मत का काम लगातार जारी है। अभीतक गुंबद के उपरी भाग की मरम्मत में सोने का पानी चढ़ी हूई दो हज़ार पांच सौ ईंटें लगाई जा चुकी हैं।
मुज़फ़्फ़र महबूब ने बताया कि शनिवार से आरंभ हुए दूसरे चरण के मरम्मत अभियान में सोने का पानी चढ़ी 9000 ईंटों को लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इराक़ के केंद्रीय बैंक ने इमाम अली (अ) के रौज़े के गुंबद की मरम्मत के लिए 100 किलो सोना दान दिया है। महबूब के अनुसार इमाम अली अलैहिस्सलाम के रौज़े के पुनर्निमार्ण में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि रौज़े के पुराने और ऐतिहासिक रूप को वैसे ही बाक़ी रखा जाए।
ज्ञात रहे कि इससे पहले पवित्र नगर नजफ़ में स्थित इमाम अली (अ) के रौज़े की मरम्मत वर्ष 1970 में हुई थी। हालिया दिनों हज़रत फ़ातेमा (स) के नाम से रौज़े में नए प्रांगण का निर्माण किया जा रहा है। रौज़े के विस्तार के कारण इमाम अली (अ) का रौज़ा पहले से 10 बराबर बड़ा हो जाएगा।

